उत्तर प्रदेश

Prayagraj: महानगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई

Admindelhi1
2 April 2025 8:51 AM IST
Prayagraj: महानगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई
x

प्रयागराज: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है। सूचना पर सक्रिय हुई सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारतीय ने बताया कि सिविल लाइंस ​निवासी योगेश गोयल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज महानगर अध्यक्ष हैं। इनका हाईकोर्ट के समीप यश पदम कांटिनेंटल होटल है। होटल में प्रयागराज के गयासुद्दीनपुर बेगमसरई मोहल्ला निवासी आदित्य यादव काम करता था।

होटल मालिक ने आरोप लगाया कि सोमवार की रात आदित्य होटल में पहुंचा और कैश काउंटर से लगभग 25 हजार रूपए जबरदस्ती निकाला और जाने लगा। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो वह अपने भाई सौरभ यादव को बुला लिया। उसका भाई कुछ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा कर्मचारियों से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान बम से मारने की धमकी दी और लेकर चला गया। इस सम्बंध में होटल मालिक ने सिविल लाइंस थाने में लिखित तहरीर दी है। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story