- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: पत्रकार...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: पत्रकार दीपक सिंह का सड़क हादसे में निधन हुआ
Admindelhi1
15 March 2025 5:41 PM IST

x
"सुनील दमदार24 नामक न्यूज पोर्टल के संवाददाता था"
प्रयागराज: थाना सराय ममरेज स्थित वारी गांव के रहने वाले सुनील कुमार सिंह उर्फ दीपक का निधन हो जाने की सूचना है। सुनील दमदार24 नामक न्यूज पोर्टल के संवाददाता था।
बीती 27 फरवरी को दीपक सिंह करुवा डीह प्रतापपुर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ के लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां लगभग 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद दीपक का निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पत्रकार दीपक अपने पीछे पत्नी दीपा के अलावा 13 वर्षीय निशांत, 11 वर्षीय सुशांत, 9 वर्षीय अनन्या और 6 वर्षीय परी को छोड़ गए हैं।
Tagsप्रयागराजपत्रकारदीपक सिंहसड़क हादसेनिधनPrayagrajJournalistDeepak SinghRoad AccidentDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





