उत्तर प्रदेश

Prayagraj: हर हर महादेव के नारों के बीच शुरू हुआ जलाभिषेक

Admindelhi1
14 July 2025 12:26 PM IST
Prayagraj: हर हर महादेव के नारों के बीच शुरू हुआ जलाभिषेक
x

प्रयागराज: श्रावण मास के पहले सोमवार को हर हर महादेव जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा के प्रयागराज स्थित दशाश्वमेध घाट पर आस्था की डुबकी लगाई और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल भरकर काशी स्थित महाकाल मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल एवं एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगाई गई है।

विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट जहां ब्रह्मा ने सृष्टि रचना के लिए प्रथम यज्ञ किया था। ऐसे पावन स्थल से मां गंगा का जल भरने के लिए रविवार रात से बाबा भोले के भक्तों की भीड़ जमा होने लगी और सोमवार भोर से भक्त गंगा में डुबकी लगाने के बाद जल भरकर हर हर महादेव के जयघोष के साथ कावड़ लेकर अपने—अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

सोमवार भोर से प्रयाग में स्थित ब्रह्म महेश्वर महादेव, मनकामेश्वर, घंटेश्वर महादेव महादेव, नागवासुकी, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, फूटा हवन महादेव मंदिर सहित सभी मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शिव मंदिरों की सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।

Next Story