- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: सड़क...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत की सूचना
Admindelhi1
12 Sept 2025 1:10 PM IST

x
"इलाके में सनसनी"
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसके शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी शनि मल्ल 32 वर्ष पुत्र गोविन्द मल्ल गुरुवार देर स्कूटी से अपने घर के लिए कहीं से आ रहा था। रास्ते में नूररुल्लारोड के समीप ओवर टेक करते समय स्कूटी बड़े वाहन की चपेट में आ गई और हादसे में शनि मल्ल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tagsउत्तर प्रदेशप्रयागराजसड़क दुर्घटनास्कूटी सवारमौतसूचनाUttar PradeshPrayagrajroad accidentscooty riderdeathinformationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





