उत्तर प्रदेश

Prayagraj: भानवी मामले में रिश्तेदारों ने पत्नी की मानसिक स्थिति पर दिया बयान

Admindelhi1
22 Sept 2025 12:35 PM IST
Prayagraj: भानवी मामले में रिश्तेदारों ने पत्नी की मानसिक स्थिति पर दिया बयान
x

प्रयागराज: बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच का विवाद अब और गहराता जा रहा है। हाल ही में भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

लेकिन अब उनके ही परिवारजन उनके खिलाफ उतर आए हैं। उनके ममेरे भाई बृजेंद्र प्रताप सिंह और चचेरे भाई प्रशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर भानवी सिंह को कठोर शब्दों में निशाना बनाया।

बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा – “इनका दिमाग खराब हो चुका है, ये सोचने की शक्ति खो चुकी हैं, बदकिस्मती है कि ये मेरी बहन हैं।”

वहीं प्रशांत सिंह ने भानवी को “मानसिक दिवालियापन की शिकार और प्रॉपर्टी-पैसे के लिए कुछ भी करने वाली महिला” बताया।

भानवी सिंह के अपने ही रिश्तेदारों की यह प्रतिक्रिया बताती है कि मामला अब परिवार के भीतर गहराई से फूट डाल रहा है। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी यह विवाद सुर्खियों में है।

Next Story