उत्तर प्रदेश

Prayagraj: इरफान सोलंकी पर हाईकोर्ट का अहम निर्णय कल

Admindelhi1
25 Sept 2025 2:49 PM IST
Prayagraj: इरफान सोलंकी पर हाईकोर्ट का अहम निर्णय कल
x

प्रयागराज: प्रयागराज से कल का दिन बेहद अहम होने वाला है। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट कल बड़ा फैसला सुनाएगी।

मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने पूरी कर ली है और 2 सितंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। अब कल दोपहर 2 बजे फैसला सुनाया जाएगा।

इरफान सोलंकी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्सुकता है। अगर कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाती है, तो इरफान जेल से बाहर आ जाएंगे और इसका सीधा असर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी पार्टी की रणनीति पर पड़ेगा।

Next Story