उत्तर प्रदेश

Prayagraj: दिल दहला देने वाली घटना: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

Admindelhi1
8 April 2025 3:40 PM IST
Prayagraj: दिल दहला देने वाली घटना: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या
x
मौके पर हुई मौत

प्रयागराज: वाराणसी क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर तरुण कुमार पांडे ने रविवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित म्योर रोड की है, जहां वह पिछले कुछ वर्षों से अपने मकान में रह रहे थे।

मूल रूप से गोंडा जिले के नवाबगंज निवासी तरुण पांडे पिछले चार महीने से मेडिकल अवकाश पर थे और घर पर ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी पूनम पांडे इस समय बेंगलुरु में अपने बेटे ईशान के पास हैं।

रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के भीतर से गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो पाया कि इंस्पेक्टर तरुण ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story