उत्तर प्रदेश

Prayagraj: सपा के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार

Admindelhi1
5 March 2025 10:07 AM IST
Prayagraj: सपा के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार
x
"आय से अधिक संपत्ति मामला"

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व एमएलसी और पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव को वाराणसी पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें प्रयागराज के जॉर्जटाउन स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। वासुदेव यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत में बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। जॉर्जटाउन थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वाराणसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और वाराणसी लेकर गई।

Next Story