- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj अग्निकांड:...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj अग्निकांड: भारी नुकसान के बीच सेना और दमकल की संयुक्त कार्रवाई
Tara Tandi
19 April 2025 8:08 PM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : महाकुंभ मेला संपन्न कराने वाली सबसे बड़ी फर्म लल्लू जी टेण्ट कंपनी के परेड, अलोपीबाग स्थित बांस, बल्ली, टिन, फर्नीचर सहित अन्य सामग्रियों के गोदाम में शनिवार सुबह लगी भीषण आग नौ घण्टे बाद बुझी। आग बुझाने के लिए सेना, कौशांबी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई थी। आग बुझाने में सीएफओ सहित पांच लोग झुलस गए हैं। अग्नि काण्ड में कार, कई स्कूटी, बांंस, बल्ली, फर्नीचर सहित करोड़ो की क्षति हुई है।
प्रयागराज में आग
लल्लू जी टेण्ट कंपनी वालों ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे कुछ मजदूर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे कि अचानक एक सिलेंडर फट गया और आग लग गयी। आग लगने पर जहां कुछ मजदूर और कर्मचारी भागने लगे वहीं कुछ मजदूर और कर्मचारी आग बुझाने में लग गए थे लेकिन हवा तेज होने से आग बढ़ती गयी जिससे ऊंची लपटें उठने लगी। आग की लपटे और धुआं दो से तीन किलोमीटर दूर तक दिख रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दर्जनभर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे और रास्ता चारों तरफ से रोककर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन तेज हवा के कारण परेशानी होने लगी और फायर कर्मी पिछड़ गए लेकिन तेज हवा से आग की लपटे बढ़ती गयी।
टेंट फैक्ट्री में आग
मेला प्रशासन ने सेना से संपर्क करके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगा लिया और आग बुझाने में सभी लोग लगे रहे लेकिन आग बुझ नहीं पाई थी। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए परेड की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया था जबकि प्रयागराज - वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक निकट होने से सड़क पर जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर महाकुम्भ के अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर मेलाधिकारी डा विवेक कुमार चतुर्वेदी और मेला प्रबंधक विवेक शुक्ला, डीसीपी अभिषेक भारती सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने में सेना के चार फायर हाइडेड, कौशांबी जिले से 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रयागराज जिले की दर्जनभर गाडियां लगी रही। शाम करीब चार बजे आग बुझी, तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस लिया। महाकुम्भ के अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि अग्नि काण्ड में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है। टेण्ट कंपनी वालों से क्षति के बारे में जानकारी ली जा रही है।
प्रयागराज की टेंट फैक्ट्री
गंगाजल से बुझाई गयी आग
परेड स्थित लल्लू जी टेण्ट कंपनी में लगी आग को गंगाजल से बुझाया गया क्योंकि आसपास पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पानी गंगा जी से ला रही थी। इस दौरान पुलिस ने काली मार्ग और लाल रोड पर आवागमन को रोक दिया था जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गंगा जी से पानी लाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
गंगाजल की धारा
नेपाल, भूटान, महाकुंभ, कुंभ सहित बड़े आयोजन करा चुकी है फर्म
लल्लू जी टेण्ट कंपनी देश ही नहीं विदेशों में भी बड़े आयोजन संपन्न करवा चुकी है। इस फर्म ने देश में माघ मेला, अर्द्ध कुंभ मेला और महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन भव्य तरीके से संपन्न करवा चुकी है। इतना ही नहीं यह फर्म नेपाल, भूटान सहित अन्य देशों में कई आयोजन करवा चुकी है।
TagsPrayagraj अग्निकांडभारी नुकसानबीच सेनादमकल संयुक्त कार्रवाईPrayagraj fire incidenthuge lossjoint action by army and fire brigadeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





