उत्तर प्रदेश

Prayagraj: ट्रेन में मुफ्त सफर करता फर्जी दारोगा पकड़ा

Admindelhi1
16 March 2026 12:13 PM IST
Prayagraj: ट्रेन में मुफ्त सफर करता फर्जी दारोगा पकड़ा
x
"ट्रेन में फर्जी दारोगा का खेल खत्म"

प्रयागराज: प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों से रेलवे में वर्दी पहनकर मुफ्त में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उसे प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से पकड़ा।

गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर वाले उस पर नौकरी करने का दबाव बना रहे थे। नौकरी न मिलने के कारण उसने खुद को आरपीएफ दारोगा बताकर वर्दी पहनना शुरू कर दिया, जिससे वह ट्रेनों में मुफ्त यात्रा कर सके और घर वालों को भी लगे कि उसे नौकरी मिल गई है।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आरपीएफ जैसी वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैच, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी, लाल रंग के जूते और खाकी मोजे बरामद किए। इसके अलावा उसके पास से 650 रुपये नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिला है।

जीआरपी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story