- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस की सुनवाई में विलंब, नई तारीख तय
Admindelhi1
10 Oct 2025 2:53 PM IST

x
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रकरण की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अब न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नियुक्त किया है।
पीठ आज उपलब्ध नहीं थी, इसलिए सुनवाई टल गई। नई तारीख क्या नियत की गई है, यह भी नहीं पता चल सका है। वाद संख्या नौ में (मंदिर पक्ष के) अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने यह जानकारी दी।
अब तक इस प्रकरण में न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायणन मिश्र सुनवाई कर रहे थे। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण लखनऊ खंडपीठ में हो गया है । अब मुख्य न्यायमूर्ति ने सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नामित किया है।
Tagsप्रयागराजश्रीकृष्णजन्मभूमि केससुनवाईविलंबनई तारीखतयPrayagrajShri Krishna Janmabhoomi casehearingdelaynew datefixedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





