उत्तर प्रदेश

Prayagraj: मूक-बधिर छात्र ने जन्मदिन पर हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग

Admindelhi1
31 March 2025 11:02 AM IST
Prayagraj: मूक-बधिर छात्र ने जन्मदिन पर हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग
x

प्रयागराज: ट्रिपल आईटी (IIIT) प्रयागराज में एक बीटेक छात्र ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शनिवार आधी रात झलवा स्थित ट्रिपल आईटी परिसर में हुई। मृतक छात्र की पहचान राहुल मंडला के रूप में हुई है, जो तेलंगाना का रहने वाला था और मूक-बधिर था।

अकादमिक दबाव बना आत्महत्या की वजह?

जानकारी के अनुसार, राहुल को परीक्षा में फेल कर दिया गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। बीटेक प्रथम वर्ष के छह विषयों में उसे बैक आया था, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया। सहपाठियों का कहना है कि राहुल बहुत प्रतिभाशाली छात्र था, जिसकी ऑल इंडिया रैंक 52वीं आई थी।

कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल

कॉलेज प्रशासन ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने इसे सोशल मीडिया पर उजागर कर दिया। इस घटना ने शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों पर बढ़ते अकादमिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जन्मदिन के दिन ही मौत

30 मार्च को राहुल का जन्मदिन था, जिसे लेकर उसके सहपाठी जश्न की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इससे पहले ही राहुल ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे पूरे कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story