उत्तर प्रदेश

Prayagraj : देर रात व्यक्ति अज्ञात का मिला शव ईंट के चट्टे गिरने से का सिर फटने की आशंका

Tara Tandi
26 March 2024 3:35 PM IST
Prayagraj : देर रात व्यक्ति अज्ञात का मिला शव ईंट के चट्टे गिरने से  का सिर फटने की आशंका
x
प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी के महेवा पश्चिम पट्टी गांव के किनारे ईंट के ऊंचे चट्टे के पास सोमवार की देर रात 30 वर्षीय एक अज्ञात का शव मिला है। सिर से खून निकल रहा था। सिर के आसपास काफी ईंटे बिखरी पड़ी हुई थीं, आशंका है कि ईंट के चट्टे गिरने से उसका सिर फट गया है। फिलहाल आसपास के लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। देर शाम दो युवकों को नशे की हालत में वहां देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पता चला है कि दो युवक वहां नशे की हालत में देखे गए थे। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story