- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज: दो दिन से...
प्रयागराज: दो दिन से लापता अधेड़ का शव बरामद, हत्या की जांच शुरू

सिटी क्राइम न्यूज़: बारा थाना क्षेत्र में स्थित बारा पावर प्लांट के पास से गुरुवार देर रात दो दिन से लापता अधेड़ का शव पाया गया। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट जनपद के मूल निवासी कौशल किशोर त्रिपाठी (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ बारा में रहते थे। वह दो दिन पूर्व घर से लापता हो गए। परिवार के लोग काफी खोजबीन करने के बाद बारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को उनके बेटे बबलू त्रिपाठी ने बारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। घटना की सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बारा विमल किशोर मिश्रा ने शंकरगढ़ व बारा थाने की पुलिस टीम गठित कर गायब मजदूर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा बारा पावर प्लांट के अंदर गुरुवार की देर रात खोजबीन किए जाने पर कौशल किशोर त्रिपाठी का शव पावर प्लांट की बाउंड्री से सटा पड़ा हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि 5/6 अप्रैल की रात कौशल किशोर त्रिपाठी व गार्डों के बीच हाथापाई हो गई थी। जिस पर गार्ड ने फायर कर दिया और गोली कौशल किशोर त्रिपाठी के पैर में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।





