उत्तर प्रदेश

Prayagraj: रक्षा लेखा महानियंत्रक देविका रघुवंशी ने कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक का निरीक्षण किया

Admindelhi1
15 Feb 2025 8:27 AM IST
Prayagraj: रक्षा लेखा महानियंत्रक देविका रघुवंशी ने कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक का निरीक्षण किया
x
"रक्षा लेखा महानियंत्रक ने महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का किया अनावरण"

प्रयागराज: भारलेसे, रक्षा लेखा महानियंत्रक देविका रघुवंशी ने शुक्रवार को कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), प्रयागराज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रक्षा पेंशन सम्बन्धी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इसके उपरान्त, कार्यालय में स्थित प्रेक्षागृह के कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होनें अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को उनके सरकारी कार्यां और दायित्वों के प्रति सजग रहकर अपना कार्य करने का निर्देश दिया। ताकि कार्यालय की क्षमता में वृद्धि हो। उन्होंने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में स्थापित महर्षि भारद्वाज जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

उल्लेखनीय है कि, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय, प्रयागराज तीनों सेनाओं, डिफेंस सिविलियन की पेंशन स्वीकृति एवं संवितरण का कार्य बेहतर मूलभूत सुविधाओं के साथ स्पर्श प्रणाली द्वारा आनलाइन माध्यम से करता है। यह कार्यालय लगभग 33 लाख रक्षा पेंशनरों को पेंशन स्वीकृत कर चुका और उनका लेखा जोखा रखने का कार्य कर रहा है।

इनमें से 30 लाख से ज्यादा रक्षा पेंशनरों को पेंशन भुगतान स्पर्श प्रणाली के माध्यम से तथा शेष का भुगतान बैंको और ट्रेजरी के माध्यम से किया जा रहा है। हाल ही में भारत सरकार द्वारा घोषित ओआरओपी-3 के पुनरीक्षण कार्य को इस कार्यालय द्वारा अति कम समय में पूर्ण करते हुए लाभार्थियों को इसका लाभ प्रदान कर दिया गया है।

Next Story