उत्तर प्रदेश

Prayagraj: पटपर घाट पर डूबने की घटनाओं पर लगाम

Admindelhi1
20 Jun 2025 10:28 AM IST
Prayagraj: पटपर घाट पर डूबने की घटनाओं पर लगाम
x
"पुलिस ने लगाया चेतावनी बोर्ड"

प्रयागराज: मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी अंतर्गत टोंस नदी के पटपर घाट पर स्नान के दौरान होने वाली मौतों को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घाट पर चेतावनी बोर्ड लगवा दिया है। ताकि किसी की जान न जा सके। बोर्ड में इशारा किया गया है कि आगे गहरा पानी है सावधानी से स्नान करें। चौकी प्रभारी अमित कुमार के इस पहल की सराहना हो रही है।

बता दें कि टोंस नदी के पटपर घाट पर लगातार घटनाओं के देखते हुए थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के आदेशानुसार चौकी प्रभारी कोहड़ार अमित कुमार ने उक्त स्नान घाट पर चेतावनी बोर्ड लगवा दिया है। उक्त क़दम पटपर स्नान घाट शाहपुर कला में डूबने से होने वाली घटनाओं के रोकथाम हेतु चेतावनी बोर्ड लगवाया गया है। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि यहां आने वाले लोगों को बोर्ड में ये निर्देशित किया गया है कि आगे गहरा पानी है। कृपया आगे न जाएं और सुरक्षित रहें। वहीं चौकी प्रभारी के इस सराहनीय कदम की सराहना हो रही है।

Next Story