उत्तर प्रदेश

Prayagraj: कांग्रेस ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी

Admindelhi1
14 Jun 2025 10:46 AM IST
Prayagraj: कांग्रेस ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी
x
प्रयागराज में सांसद उज्ज्वल रमण की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

प्रयागराज: प्रयागराज में कांग्रेस ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सांसद ने बताया कि यह आयोजन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर किया गया। राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस को पीड़ित परिवारों की सहायता का निर्देश दिया है।

उज्ज्वल रमण सिंह ने केंद्र सरकार से विमान की तकनीकी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि विमान में तकनीकी खामी के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने केंद्र से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें अशोक पटेल, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद और अल्पना निषाद प्रमुख थे। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Next Story