- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: सड़क हादसा...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: सड़क हादसा में 10 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम योगी ने शोक जताया
Tara Tandi
15 Feb 2025 11:45 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। हादसे में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात मिजर्पुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए।
डीसीपी (यमुनानगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र में हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-मिजर्पुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।
सभी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे। वहीं, मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसने शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
TagsPrayagraj सड़क हादसा10 श्रद्धालुओं मौतसीएम योगीशोक जतायाPrayagraj road accident10 devotees diedCM Yogi expressed condolencesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





