उत्तर प्रदेश

Prayagraj: मवेशी ट्रक आग की चपेट में, कई बकरा मृत

Admindelhi1
1 Oct 2025 4:13 PM IST
Prayagraj: मवेशी ट्रक आग की चपेट में, कई बकरा मृत
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित उतरांव थाना क्षेत्र में हाइवे पर बुधवार भोर में मवेशियों से भरा ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अग्नि शमन दस्ते के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई बकरों की जल कर माैत हाे गई।हालांकि साै बकराें को बचा लिया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए बुधवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जौनपुर निवासी राजधानी कानपुर से ट्रक में बकरे लादकर कलकत्ता जा रहा था। उतरांव थाना क्षेत्र में स्थित बलीपुर गांव के पास हाइवे पर ट्रक के इंजन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।

आग की सूचना पर अग्नि शमन दस्ते के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि आग कई बंकरों की माैत हाे गई। लगभग सौ बकरों को बचा लिया गया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story