- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: आंबेडकर...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: आंबेडकर मूर्ति विवाद में केस दर्ज, इलाके में बढ़ी सतर्कता
Admindelhi1
21 July 2025 6:47 PM IST

x
प्रयागराज: फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव के पास बाबा साहेब की मूर्ति काे अराजक तत्वाें ने नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने साेमवार काे बताया कि फूलपुर के कोड़ापुर गांव के बाहर स्थित एक मैदान में बाबा साहेब डा.भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति लगी हुई थी। जिसे कुछ अराजक तत्वाें ने नहर में फेंक दिया।
इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में तत्काल मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि रास्ते को लेकर विवाद है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। गुण और दोष के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsप्रयागराजआंबेडकरमूर्ति विवादकेस दर्जइलाकेबढ़ी सतर्कताPrayagrajAmbedkarstatue controversycase registeredareaincreased vigilanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





