उत्तर प्रदेश

Prayagraj: भाजपा ने गठित की मुट्ठीगंज मंडल की कार्यकारिणी

Admindelhi1
24 July 2025 8:14 PM IST
Prayagraj: भाजपा ने गठित की मुट्ठीगंज मंडल की कार्यकारिणी
x

प्रयागराज: भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के संस्तुति एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुमोदन पर गुरूवार को भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की टीम घोषित की गई।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने दी। उन्होंने बताया मुट्ठीगंज मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा के साथ उपाध्यक्ष सुनील केसरवानी, रोहित भारतीय, सुशील कुमार निषाद, अनिल कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, महामंत्री सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, मंत्री मालती केसरवानी, लवकुश केसरवानी, रिंकू भारतीय, सौरभ चौरसिया, अजय कुमार यादव, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष आलोक वैश्य घोषित किए गए।

घोषित किए गए सभी पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, विजय कृष्ण मेहता, प्रतीक मालवीय, पूर्व मंडल संयोजक अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, कमलेश केशरवानी, नीरज केसरवानी, दीपक केसरवानी, दीपक शर्मा सहित महानगर के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Next Story