उत्तर प्रदेश

Prayagraj: अज्ञात व्यक्ति ने महाकुंभ स्नान के लिए आई महिला की धारदार हथियार से हत्या की

Admindelhi1
19 Feb 2025 4:58 PM IST
Prayagraj: अज्ञात व्यक्ति ने महाकुंभ स्नान के लिए आई महिला की धारदार हथियार से हत्या की
x
"आरोपी धारदार हथियार से रेत फरार हुआ"

प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला का गला धारदार हथियार से रेत दिया और फरार हो गया।

आजाद नगर के मकान में मिला शव: झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह नेआरोपी धारदार हथियार से रेत फरार हुआ बताया कि महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आई थी और कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी। मकान में पहले से किरायेदार रहते थे, जिन्होंने बुधवार सुबह स्नानगृह में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पहचान और आरोपी की तलाश जारी: महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। साथ आया व्यक्ति फरार हो गया है, जिसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी दिल्ली से आए थे और ठहरने के लिए मकान मालिक से अनुरोध किया था। मकान मालिक कहीं दूर रहता है और उसकी संपत्ति की देखरेख पास की दुकान चलाने वाला व्यक्ति करता है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की सघन तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाकुंभ के दौरान हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Next Story