उत्तर प्रदेश

PRAYAGRAJ : 7.36 लाख यात्रियों ने दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत में किया सफर

Ritisha Jaiswal
15 July 2024 5:01 AM GMT
PRAYAGRAJ : 7.36 लाख यात्रियों ने दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत में किया सफर
x
PRAYAGRAJ : प्रयागराज होकर गुजरने वाली नई दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस VANDE BAHRAT EXPRESS में सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 24 से जून 24 की अवधि में जंक्शन JUNCTION होकर दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत एवं प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत में 7.36 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसमें सिर्फ 22435/22436 वंदे भारत में सफर करने वाले यात्रियों TRAVELLER की संख्या 4.39 लाख रही। खास बात यह है कि वंदे भारत युवाओं को खासी पसंद आ रही है। इसमें सफर करने वाले 26 से 45 वर्ष की उम्र के यात्रियों की संख्या 45 फीसदी के आसपास है।
प्रयागराज जंक्शन PRAYAGRAJ JUNCTION से वर्तमान समय कुल तीन जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें दो का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली एवं एक प्रयागराज से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए चल रही है। दिल्ली के लिए चल रही वंदे भारत में यात्रियों को लोड फैक्टर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत का संचालन फरवरी 2019 के दौरान नई दिल्ली से वाराणसी के लिए हुआ था। दिल्ली से प्रयागराज PRAYAGRAJ के बीच 22436 वंदे भारत में यात्रियों का कुल लोड 125.83 फीसदी का है।
बीते छह माह के दौरान इसमें 2.21 लाख यात्रियों TRAVELLER ने सफर किया। इसी तरह दिल्ली जाने वाली 22435 वंदे भारत का पैसेेंजर लोड PASSENGER LOAD 123.68 फीसदी बीते छह माह में रहा। इस दौरान इसमें 2.17 लाख यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष दिसंबर DECEMBER में नई दिल्ली के लिए शुरू हुई दूसरी वंदे भारत 22415 का पैंसेजर लोड 112.49 फीसदी रहा। इसमें 1.11 लाख यात्री जनवरी से जून 24 तक सफर कर चुके हैं। इसी तरह 22416 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत VANDE BHARAT में 1.06 लाख यात्रियों ने इस अवधि में सफर किया। इसका पैसेंजर ट्रैफिक लोड PASSENGER TRAFFIC LOAD 108.96 रहा। दिल्ली वंदे भारत के मुकाबले गोरखपुर वंदे भारत का ट्रैफिक लोड अभी कम है। हालांकि, इसका संचालन 12 मार्च को ही प्रयागराज से गोरखपुर के बीच शुरू हुआ है। इस दौरान 22549 गोरखपुर-प्रयागराज में 60941 एवं 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत में 50602 यात्री 30 जून 24 तक सफर कर चुके हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में दो करोड़ से ज्यादा ने किया वंदे भारत VANDE BHARAT में सफर
रेलवे RAILWAY की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में चल रहीं 51 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से दो करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। 51 जोड़ी वंदे भारत वर्तमान समय प्रयागराज PRAYAGRAJ समेत कुल 284 जिलों को कवर कर रही हैं। महाकुंभ मेले के पूर्व प्रयागराज-सहारनपुर और प्रयागराज-आगरा कैंट वंदे भारत VANDE BAHRAT का संचालन शुरू हो सकता है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन TRAIN यात्रियों को खासी पसंद आ रही है। इसी वजह से इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का लोड फैक्टर 100 फीसदी से ज्यादा का है।
Next Story