- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: सड़क हादसे...

x
"बस और बोलेरो में टक्कर"
प्रयागराज: प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री भी जख्मी हुए हैं। यह सभी संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। यह लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
Tagsप्रयागराजसड़क हादसे10 तीर्थयात्रियोंमौतबस और बोलेरोटक्कर10 की मौतPrayagrajroad accident10 pilgrimsdeathbus and Bolerocollision10 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





