उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर की बहु 'रागिनी सिंह ' ने जीता फैशन के क्षेत्र में फाल्के अवार्ड

mukeshwari
12 Jun 2023 3:47 AM GMT
प्रतापपुर की बहु रागिनी सिंह  ने जीता फैशन के क्षेत्र में फाल्के अवार्ड
x

महिलाओं के बिना देश का विकास और समाज अधूरा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भारतीय महिलाओं की काबिलियत और हुनर पूरे विश्व में उन्हें ख्याति दिला रहा है। खेल जगत हो या राजनीति, हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है लेकिन इस क्षेत्र की सबसे ज्यादा महिलाओं का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, वह है भारतीय मनोरंजन जगत और फैशन की दुनिया। ऐसे में रविवार को 'दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड 2023' का आयोजन किया गया। जिसमें फैशन डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े तमाम महिलाओं ने भाग लिया। वहीं फैशन डिजाइनिंग में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी रागिनी सिंह को दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। अखिलेश सिंह (संस्थापक, दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन पुरस्कार 2023 अवार्ड शो) के द्वारा रागिनी को इस अवार्ड से नवाज़ा गया ।



बता दें कि रागिनी सिंह आज फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की रहने वाली रागिनी सिंह महाराष्ट्र में अपने इस उत्कृष्ठ योगदान की वजह से नाम कमा रहीं हैं। इस कामियाबी के पीछे का श्रेय उन्होंने अपने परिवार के लोगों और पति कैप्टन करन सिंह को दिया है। रागिनी सिंह ने अवार्ड शो में कहा कि गांव से निकलकर फैशन मॉडलिंग में लगातार 12 सालों से संघर्ष करते हुए उन्होंने आज यह मुकाम हांसिल किया है।



रागिनी सिंह के पति कैप्टन करन सिंह एक सामजसेवी हैं। जो लगातार उत्तर प्रदेश साथ ही महाराष्ट्र की धरती पर लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना के समय किए हुए योगदान की वजह से उनकी पहचान बड़े समाज सेवी के रूप में होती है। पत्नी के इस कामयाबी पर कैप्टन करन सिंह ने कहा कि एक पति के रूप में मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवान्वित पल है। जीवन में आप निरंतर आगे बढ़े, यही कामना है। मैं चाहता हूं कि यह पुरस्कार सिर्फ रागिनी के हाथ में नहीं बल्कि मेरे क्षेत्र की हर बहन - बेटियों के हाथ में हो। आज प्रतापपुर की बेटियों को सिख लेना चाहिए और उन्हें भी अपने प्रतिभा को दिखाने के लिए आगे आना चाहिए।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story