उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: मायके में महिला की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई

Admindelhi1
17 March 2025 10:27 AM IST
Pratapgarh: मायके में महिला की  लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई
x
"भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दिलाया मदद का भरोसा"

प्रतापगढ़: मायके गई एक महिला को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा गया और मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इलाज में आने वाले खर्च का वहन करने का भरोसा दिलाया।

प्रेम विवाह के बाद मायके वालों ने किया हमला

जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटिलिया सांडदेई गांव की रहने वाली महजबीन ने चार साल पहले पड़ोसी धर्मेंद्र सरोज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अनीता सरोज रख लिया और पति के साथ परदेश में रहने लगीं। परिजनों के डर से वह घर नहीं लौट रही थीं।

हालांकि, 13 मार्च को जब वह अपने घर लौटीं, तो मायके वालों को इसकी जानकारी हो गई। मौका मिलते ही परिजनों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में वह बेहोश हो गईं, जबकि उनके पति को जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी अब तक नहीं

पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने भाई आबिद अली, आशिक अली, साबिर अली और मां सगीउल निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दिलाया मदद का भरोसा

रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़िता के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने इलाज का पूरा खर्च वहन करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कोषाध्यक्ष शैलेश मिश्र, नगर अध्यक्ष राहुल मौर्य, रमेश पटेल, अनुज मिश्र, मनोज सिंह, नारायण यादव, मदन पाल, आशुतोष त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Next Story