- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: महिला ने...

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला चारपाई पर लेटे एक बुजुर्ग की पिटाई करती दिख रही है। खबरों के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति महिला के पति का चाचा है।
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बुजुर्ग व्यक्ति, उनकी बहू और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। खबरों के मुताबिक, अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याणदेव निवासी 87 वर्षीय विश्वनाथ तिवारी अविवाहित हैं। वह अपने भतीजे ओंकारनाथ के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत अपने भाई के बेटों के नाम कर दी है। ओंकारनाथ उत्तराखंड राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता तिवारी बच्चों और अपने पति के चाचा के साथ रहती हैं।
Tagsउत्तर प्रदेशचाचापिटाईuttar pradeshunclespankingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





