- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: पुलिस और...
Pratapgarh: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़: जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई थाना लालगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज क्षेत्र के पटेरियापुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आमिर खान उर्फ गोलू (पुत्र इस्लाम, निवासी मदनगढ़, बेलहा, थाना लालगंज) के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी वसीर (पुत्र मुसाफिर, निवासी सरदार का पुरवा, थाना लालगंज) को भी मौके से दबोच लिया गया।
घायल आमिर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से लूट का मोबाइल फोन, 700 रुपये नकद, दो तमंचा (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना लालगंज में दर्ज मामले के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आमिर खान उर्फ गोलू के खिलाफ गोवध अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और धोखाधड़ी जैसे कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।





