उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: होली पर दो बाइक की आपस में हुए टक्कर में दो की हुई मौत

Admin Delhi 1
18 March 2022 8:34 PM IST
प्रतापगढ़: होली पर दो बाइक की आपस में हुए टक्कर में दो की हुई मौत
x

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में होली के त्योहार पर दो घरों की खुशियां मातम में बदल गयी। शुक्रवार की शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां खून से लथपथ शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

प्रवेश सरोज उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र सरोज निवासी ग्राम सिंठि खालसा थाना कंधई और अनिल कुमार गौतम उम्र 24 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी ताला बाजार थाना क्षेत्र कंधई की मौत हो गई, जबकि विनय पुत्र टुनटुन निवासी ताला बाजार घायल हो गया। दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार लगभग चार बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हादसा हुआ। मृतक प्रवेश सरोज उत्तर प्रदेश पुलिस में सुल्तानपुर में ड्यूटी पर तैनात था। होली के त्योहार पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे कंधई कोतवाल सत्येंद्र सिंह व ताला चौकी इंचार्ज रमेश सिंह घायल को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

Next Story