उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: अयोध्या हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 10 घायल

Admindelhi1
28 Jan 2025 9:14 AM IST
Pratapgarh: अयोध्या हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 10 घायल
x

प्रतापगढ़: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़-अमेठी सीमा पर धरौली मधुपुर में हुए हादसे में स्कार्पियो सवार मैनपुरी के रोडवेजकर्मी, उनके पिता व बहू की मौत हो गई। दो बच्चाें समेत 10 स्नानार्थी घायल हो गए।

इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस से घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए तथा एसडीएम को वहां पर रहने को कहा। वहां भर्ती शिवम गुप्ता, उनके दोनों बच्चों, पत्नी के साथ ही डीसीएम पर रहे घायलों वासुमति प्रतापपुर बखिरा, वृंदावती दुधारा बस्ती, फभौती मंझरिया पठान संत कबीर नगर, बखरिया मेहदावल की मंजू व सोनमती समेत घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

यहां से शीतल, राम अंजोर व शिवम समेत बच्चों को रायबरेली एम्स रेफर किया गया। डीएम शिव सहाय अवस्थी जी ने कहा कि दुर्घटना दुखद है। जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तत्परता से शुरू कर दिया, जिससे कई घायलों को खतरे से बचाने में मदद मिली। घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

Next Story