उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि व शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Admindelhi1
2 Oct 2025 2:54 PM IST
Pratapgarh: पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि व शपथ ग्रहण कार्यक्रम
x

प्रतापगढ़: आज 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ स्थित क्वार्टर गार्द में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों महापुरुषों ने अपने आदर्शों, सिद्धांतों एवं महान योगदान से राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की, जिनकी स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया गया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द द्वारा सलामी अर्पित की गई।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राय व क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति शपथ दिलाई गई। महात्मा गांधी द्वारा दिए गए सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लालबहादुर शास्त्री जी के "जय जवान, जय किसान" के मूल मंत्र को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्रहित में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता के महत्व पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस लाइन के सफाई मित्रों को उनके योगदान एवं निरंतर सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा और स्वच्छता के प्रति समर्पण को प्रोत्साहन मिला।

Next Story