- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: जिलाधिकारी...
Pratapgarh: जिलाधिकारी की उपलब्धियों से रोशन हुआ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपदवासियों के लिए बीता हुआ यह एक वर्ष स्वर्णिम काल रहा और यहां की जनता बड़ी बेबाकी के साथ कहती है कि वर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जब से यहां पदभार संभाला है, धुंधली हो रही विकास की डगर संभल गई क्योंकि पिछले 5 वर्षों से विकास कार्यों की गति धीमी हो चुकी थी और गरीब असहयों को योजनाओं का लाभ अपेक्षाकृत नहीं मिल पा रहा था। इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि शासन द्वारा प्रतापगढ़ में वरिष्ठ आईएएस शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी के रूप में भेजा गया और 18 जनवरी 2025 को उन्होंने प्रतापगढ़ आकर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। सर्वप्रथम उन्होंने शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संपूर्ण समाधान दिवस पर अपना ध्यान केंद्रित किया।
इस समाधान दिवस में फरियादियों की अपार भीड़ को देखते हुए शिकायतों के निस्तारण हेतु रणनीति बनाई जिसके परिणामस्वरुप जहां पूर्व में 5 से 8 शिकायतों का ही निस्तारण किया जाता रहा वहां इन्होंने 25 से 28 शिकायतों का निस्तारण करना प्रारंभ किया, शेष शिकायतों का निस्तारण एक हफ्ते के अंदर कर गहन समीक्षा करने से शिकायतकर्ताओं को जहां एक ओर राहत मिलना शुरू हुआ और समाधान दिवस के प्रति विश्वास जागृत हुआ तो वहीं दूसरी ओर नवागत जिलाधिकारी की इस सख़्त कार्यशैली से अधिकारीगण सकते में आ गए।
जिलाधिकारी अवस्थी ने सभी विभागाध्यक्षों को नया फरमान जारी किया कि विभाग में शासन द्वारा संचालित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं और प्रगति से जनपदवासियों को अवगत कराने हेतु सूचना कार्यालय को माध्यम बनाया जाए ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके जिसका सीधा लाभ गरीब निर्धन व्यक्तियों को मिल सके।
इसके बाद जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में विकास भवन में स्थित अनेक विभागों का अब तक तीन बार औचक निरीक्षण कर सरकारी तंत्र को सुधारने में जुटे जिसके परिणामस्वरुप कर्मचारी और अधिकारियों का समय पर आना-जाना शुरू हुआ वरना रामराज था। इतना ही नहीं, फाइलें भी दौड़ने लगी जिससे शिकायतकर्ताओं को भाग दौड़ से राहत मिली। विकास भवन से हटकर अन्य विभाग यथा उप कृषि निदेशक कार्यालय ,उद्यान,भूमि संरक्षण , कलेक्ट्रेट परिसर, एआरटीओ ऑफिस, उप निबंधन कार्यालय, सीयचसी रानीगंज ,नगर पंचायत रानीगंज, शहर स्थित मेडिकल कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय एवं गौशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी का मानना है कि विभागीय बैठकों में समीक्षा कर स्थलीय निरीक्षण करना अधिक महत्वपूर्ण होता है ताकि कराए गए कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे।
इतना ही नहीं, बारिश का मौसम हो या सर्दी का मौसम हो, जिलाधिकारी अवस्थी सड़कों पर आकर जनता से रूबरू होकर जनता की समस्याओं का त्वरित निदान करते हैं और असहायों की मदद करने में तत्पर रहते हैं जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। स्पष्ट है कि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की सोच ,उनकी कार्यशैली अन्य से भिन्न है, और यही कारण है कि जनपद में विकास कार्य तेजी से बढ़ रहा है साथ ही प्रशासन की सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली से जनता में विश्वास की भावना जागृत हुई है जिसे यादगार के रूप में संजोया जा सकता है।





