उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: दो हफ्तों से लापता नवविवाहित जोड़ा, परिजन चिंतित

Admindelhi1
12 Jun 2025 4:15 PM IST
Pratapgarh: दो हफ्तों से लापता नवविवाहित जोड़ा, परिजन चिंतित
x
दो सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका सुराग

प्रतापगढ: प्रतापगढ़ जिले से शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गये कपल हादसे का शिकार हो गये। 29 मई को हुए हादसे के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है जिसके चलते परिजन हताश हो रहे हैं। परिजनों ने शासन और प्रशासन से अपने बेटे और बहू को खोजने की गुहार लगाई है। उदयपुर थाना क्षेत्र के भाजपा नेता उम्मेद सिंह ने गुरुवार को बताया कि उनके 25 वर्षीय भतीजे कौशलेन्द्र प्रताप सिंह की शादी बीते पांच मई को धनगढ़ सराय चिवलाहा गांव निवासी विजय सिंह उर्फ डब्बू की बेटी अंकिता सिंह (26) से हुई थी।

कौशलेन्द्र के दूसरे चाचा दिनेश सिंह के अनुसार दंपत्ति हनीमून के लिए 25 मई को ट्रेन से सिक्किम के लिए रवाना हुए और 26 मई को मंगन जिले में पहुंचे। 29 मई को लाचेन से लौटते समय भारी बारिश के दौरान कथित तौर पर उनका वाहन एक हजार फीट गहरी खाई यानी नदी में गिर गया। तब से लगातार उनकी तलाश तलाश जारी है, लेकिन इस जोड़े का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल सका है। फिलहाल जानकारी के अनुसार तीस्ता नदी और खाई के आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया रहा है। बताया कि इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और भैया व भाभी ने सरकार और प्रशासन से बेटे व बहू को खोजने की गुहार लगाई है।

Next Story