उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां-बेटियों को पीटा, मामला दर्ज

Admindelhi1
1 Jun 2024 10:37 AM IST
Pratapgarh: रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मां-बेटियों को पीटा, मामला दर्ज
x

प्रतापगढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया किशुनगंज निवासी मनीष की उसके पड़ोसी से रंजिश चल रही है. मनीष दवा लाने बाहर गया था. घर पर उनकी पत्नी रेशमा और दो छोटी बेटियां अकेली थी. रंजिश के चलते पड़ोसी आशीष अपने परिवार की सुनीता, खुशबू, श्रीकांति के साथ मिलकर मनीष के घर पहुंच गया. मनीष की पत्नी रेशमा को मारा पीटा. दोनों बेटियां बचाने आईं तो उन्हें भी पीटा. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

महिला को पीटा, मुकदमा रघुनाथपुर निवासी सुरेश वर्मा की 40 वर्षीय पत्नी अर्चना पर जमीन के विवाद रमेश, शालिग्राम मौर्य, मोतीलाल मौर्य और मुन्ना देवी ने हमला कर दिया. अर्चना के पति सुरेश और सास बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी मारा पीटा. अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिया की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन: विश्वनाथगंज विधानसभा के घूरीपुर और सागरपुर के ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने से प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के मुताबिक घूरीपुर से सागरपुर मार्ग पर एमएलसी कोटे से 10 वर्ष पहले बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है. जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है. इससे आवागमन में समस्या हो रही है. नाराज ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने एसडीएम लालगंज को क्षतिग्रस्त पुलिया के नवीनीकरण कराने की मांग की. इस मौके पर जहीर खान, मो. रईस, वसीम अहमद, मो. इरशाद, बलवंत सिंह, रामजीत वर्मा आदि मौजूद रहे.

Next Story