उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कंधई थाना क्षेत्र में छात्र की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

Admin Delhi 1
9 March 2022 9:07 AM GMT
प्रतापगढ़: कंधई थाना क्षेत्र में छात्र की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
x

क्राइम न्यूज़: कंधई थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह कोचिंग से लौट रहे छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में कालूराम इंटरमीडिएट कॉलेज के पास छात्र सागर सिंह (16) पर दबंगों ने कोचिंग से निकाल कर हमला बोल दिया, जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो छात्र सागर सिंह सुबह कोचिंग आया हुआ था। उसे कुछ दबंगों ने कोचिंग से बाहर निकालकर चाकू से गोद डाला। इसकी सूचना जैसे ही कंधई थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह को मिली वह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल सागर सिंह को जिला अस्पताल भेज गया, जहां पर उसको मृतक घोषित कर दिया गया। एसओ कंधई सतेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र को चाकू से मारा गया शरीर पर कई निशान है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story