उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 7:29 AM IST
Pratapgarh: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
x
Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी के चिलबिला स्टेशन के प्लेटफार्म के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ एक युवक-युवती का शव बरामद किया गया, जो प्रेमी-प्रेमिका बताये गए हैं। दरअसल, प्रेमी युवक ने ट्रेन आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया है। बताया जाता है की रविवार की सुबह ट्रेन से कटा हुआ युवक एवं युवती का शव बरामद किया गया, जिनकी पहचान राजेंद्र सरोज (28) निवासी बड़ागांव थाना संग्रामपुर जिला अमेठी व ममता सरोज (22) निवासी पिचूरा थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गयी। सीओ ने पुलिस छानबीन के आधार पर बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे, जिन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।
Next Story