- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: अवैध...
उत्तर प्रदेश
Pratapgarh: अवैध विद्यालय ध्वस्त, प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कड़ी
Tara Tandi
8 July 2025 5:41 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के संसारीपुर गांव में सोमवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक निजी विद्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले अलगू राम पटेल ने वर्षों पहले राजस्व विभाग की 5 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर एक निजी विद्यालय का निर्माण कर लिया था।
हालांकि यह विद्यालय बीते कई वर्षों से बंद पड़ा था और उसका भवन भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। सोमवार शाम करीब 5 बजे तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। “अतिक्रमण हटाओ अभियान” के तहत बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने उक्त भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया है।
यह कार्रवाई सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध कब्जेदारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
TagsPratapgarh अवैध विद्यालय ध्वस्तप्रशासनिक कार्रवाईदौरान सुरक्षा कड़ीPratapgarh illegal school demolishedadministrative actionsecurity tightened duringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





