- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: अवैध बालू...
Pratapgarh: अवैध बालू के व्यवसाय से राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हुई

प्रतापगढ़: सड़क पर बालू डंप कर अवैध व्यवसाय किया जा रहा है. अवैध बालू के व्यवसाय से न केवल राहगीरों के लिए दुर्घटना की वजह कारण बना है. प्रशासन को राजस्व को चूना भी लग रहा है. एक ही सड़क पर जगह-जगह हो रहे अवैध व्यवसाय को प्रशासन सख्त नहीं है.
लालगंज इलाके के कालाकांकर मार्ग पर लालगंज से रामपुर बावली तक सड़क के किनारे और खाली स्थानों पर बालू को अवैध तरीके से डंप किया जाता है. बालू डंप कर अवैध रूप व्यवसाय किया जाता है. सड़क के किनारे बालू डंप होने से आने जाने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है. बालू को बिना अनुमति डंप कर अवैध रूप से किए जा रहे व्यवसाय से राजस्व का नुकसान हो रहा है. अवैध रूप से हो रहे बालू के व्यवसाय को लेकर प्रशासन भी सख्त नहीं है.
बिना अनुमति बालू डंप कर हो रहे व्यवसाय की जानकारी नहीं है. जल्द ही इसकी जानकारी अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. -प्रवीण कुमार द्विवेदी, एसडीएम, लालगंज
ईंट का भुगतान मांगने पर मुंशी को पीटा: थाना क्षेत्र के जानकी व्रिक फील्ड अवतारपुर में भरतकूप चित्रकूट से एक व्यक्ति ट्रक लेकर ईंट लेने आया था. आठ हजार ईंट का भुगतान कर चालक ने नौ हजार ईंट लाद लिया. भट्ठेे के मुंशी शंकरलाल ने एक हजार ईंट का और भुगतान करने को कहा. इस पर चालक ने ट्रक से लाठी निकालकर मुंशी शंकरलाल की पिटाई कर दी.





