- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: बहनों समेत...
उत्तर प्रदेश
Pratapgarh: बहनों समेत चार की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Tara Tandi
22 May 2025 4:20 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । बकुलाही नदी में मिट्टी निकालने गईं तीन सगी बहनों समेत चार बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर की रहने वाली तीन सगी बहनें 13 वर्षीय स्वाती, 11 वर्षीय संध्या, 6 वर्षीय चांदनी, 6 वर्षीय पुत्री जीतलाल और 7 वर्षीय प्रियांशी पुत्री पृथ्वीपाल गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कुंडा कोतवाली के चेती सिंह का पुरवा में बकुलाही नदी में चूल्हा व घर में लेप लगाने के लिए मिट्टी निकालने गई थीं।
मिट्टी निकालते समय चारों गहरे पानी में चली गईं। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। नदी से बाहर निकाला तब तक सभी की सांसें थम चुकी थीं। परिजन शव लेकर घर चले गए।
सूचना मिलने पर महेशगंज व कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार अजय सिंह भी राजस्व विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। तीन बहनों समेत चार की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है।
TagsPratapgarh बहनों समेत चारडूबने मौतगांव पसरा मातमPratapgarh: Four sisters including two sisters drowned and diedvillage in mourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





