उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: कोलकम गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

Admindelhi1
5 Jun 2024 11:07 AM IST
Pratapgarh: कोलकम गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
x
पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे ट्रक को दुबार गांव के पास पकड़ लिया

प्रतापगढ़: संतनगर थाना क्षेत्र के कोलकम गांव के पास की दोपहर बारह बजे ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र और बेटी को रौंद दिया. हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल बेटी को लालगंज अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर चक्काजाम कर दिया. एसडीएम के समझाने पर एक घंटे बाद जाम हटाया. पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे ट्रक को दुबार गांव के पास पकड़ लिया है.

सीओ लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी 50 वर्षीय शिवराम अपने पुत्र वर्षीय मंजीत और 14 वर्षीय पुत्री अर्चना के साथ स्कूटी से लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे. दोपहर स्कूटी लेकर जैसे ही कोलकम गांव के पास पहुंचे. तभी लालगंज से कलवारी जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. टक्कर लगने से स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए और उसी ट्रक ने सड़क पर गिरे पिता-पुत्र को रौंद दिया.

जिससे मौके पर ही पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई. जबकि ट्रक की चपेट में आने से पुत्री अर्चना गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर चक्काजाम कर दिया. मृतकों के परिजनों को मुआवजा की मांग करने लगे.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन चक्काजाम कर रहे लोग नहीं मानें. सूचना पर पहुंचे एसडीएम लालगंज गुलाबचंद्र ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया. चक्काजाम से मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल किशोरी को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दुबार गांव के पास से पकड़ लिया.

मृतक शिवराम के पुत्र मनीष की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Next Story