उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: जन्म शताब्दी समारोह में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

Admindelhi1
26 Dec 2025 11:13 AM IST
Pratapgarh: जन्म शताब्दी समारोह में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन
x

प्रतापगढ़: क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी सभागार में भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस शताब्दी समारोह जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दिव्या मिश्रा तथा जिला महामंत्री राजेश सिंह रहे। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ में 65 एकड़ में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी सभागार में देखा एवं सुना गया।

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा व भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात जीजीआईसी प्रतापगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर तथा बैच लगाकर स्वागत किया गया। जीजीआईसी प्रतापगढ़ की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम के समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा द्वारा सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा निर्धारित धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने अपने उद्बोधन में विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक पूर्ण करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा जिलाधिकारी की विद्वता और कुशल कार्यशैली को सराहा गया। विधायक सदर ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के अवसर पर हम सब को उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लें, उनके आदर्शो को पूर्ण रूप से अपनाना होगा।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अपने उद्बोधन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अपने उद्बोधन बताया कि वर्तमान भारत के विकास की नींव श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा डाली गई, उनके द्वारा निजीकरण की आधारशिला रखी गयी। स्वर्णिम चतुर्भुज का निर्माण उनके शासन काल में प्रारंभ हुआ। आत्म निर्भर भारत के लिए पोखरण परमाणु बम परीक्षण उनके शासन काल में किया गया। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है तथा अगले दो तीन वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आशीष श्रीवास्तव श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की कुशल कार्यशैली पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी सरोज, सह समन्वयक प्राचार्य कौशल्या भारत सिंह राजकीय महाविद्यालय ढीकुही, प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, डीसी रंजन प्रताप, अशोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार यादव व डॉ रंजीता गुप्ता द्वारा किया गया।

नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत बाबागंज में बनाये गये अटल पार्क में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story