उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: एक्सीडेंट में घायल दो व्यक्तियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी राहत

Admindelhi1
10 May 2025 4:39 PM IST
Pratapgarh: एक्सीडेंट में घायल दो व्यक्तियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी राहत
x
"2 व्यक्तियों का किया प्राथमिक उपचार"

प्रतापगढ़: सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने *मानवीयता का एक सच्चा उदाहरण पेश किया है। थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत गोरखापुर में हुई सड़क दुर्घटना में, 02 व्यक्ति के सिर व पैर में चोट आयी थी ।

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा रास्तें में घायल 02 व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया । उन्होंने खुद ही घायल के घावों को साफ किया और रक्तस्राव को रोकने के उपाय किए। वर्तमान में घायल व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है ।

 इस घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार की मानवीयता की सभी लोगो द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । लोगों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने एक सच्चे नागरिक की तरह काम किया है ।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने अपने बयान में कहा, "हमारी जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि मानवीय सेवा भी करना है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है।"

Next Story