उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: दिव्यांग मतदाताओं के लिए समिति बैठक हुई सम्पन्न

Admindelhi1
9 Feb 2026 7:26 PM IST
Pratapgarh: दिव्यांग मतदाताओं के लिए समिति बैठक हुई सम्पन्न
x

प्रतापगढ़: दिव्यांग मतदाताओं के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जनपद स्तर एवं विधानसभा स्तार पर गठित दिव्यांग व्यक्तियों की कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि सुलभ चुनाव पर एक जिला निगरानी समिति का गठन जिले में किये जा रहे उपायो की निगरानी और मूल्यांकन के लिये सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिये सुलभ और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिये किया गया है। बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार कुल मतदाताओं का 1 प्रतिशत दिव्यांग मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना चाहिये। विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास, बाबागंज, पट्टी एवं रानीगंज में मतदाता मानक से अधिक है तथा कुण्डा, विश्वनाथगंज एवं प्रतापगढ़ विधानसभा में दिव्यांग मतदाता 1 प्रतिशत से कम है जिस पर सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कराये, शेष विधानसभा में भी छूटे हुये दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाना है।

ऐसे पी डब्ल्यू डी जो पंजीकृत नहीं है को चिन्हित करें और उन्हें निर्वाचक नामावली में पंजीकरण की सुविधा सुनिश्चित कराये। पी0डब्ल्यू0डी0 के नामांकन और संवेदीकरण के लिये विशेष शिविर आयोजित किये जाये। उन्होने कहा कि दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों के सूची के अनुसार जो दिव्यांग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिये है उनका नाम वोटर लिस्ट मेंं अवश्य जोड़ा जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी/आशा/एएनएम द्वारा ग्रामों में सर्वे कराया जाये और जिन महिलाओं की शादी अन्य जनपद/ग्रामों हो गयी है उनका नाम वोटर लिस्ट में प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा/काटा जाये। उन्होने यह भी कहा कि ऐसे सभी नागरिक जिनकी आयु दिनांक 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो जायेगी या 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है और उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है वे फार्म-8 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते है। इसी प्रकार अन्य प्रयोजनो के लिये प्रयुक्त होने वाले फार्मो को भरकर जमा किया जा सकता है। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story