- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: सीबीएसई...
Pratapgarh: सीबीएसई पूरक परीक्षा की शुरुआत, 22 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं

प्रतापगढ़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं और बारहवीं की परीक्षा प्रतापगढ़ के दो केंद्रों क्रमशः न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा संस्कार ग्लोबल स्कूल में संपन्न हुई जिसमें जिले के 43 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 896 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें 859 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ने दी तथा 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इस परीक्षा में वे स्टूडेंट्स शामिल हुए जो मेन परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे या फिर जिन्हें मुख्य परीक्षा में कम नंबर मिलने के कारण अंक सुधार करना था।
15 जुलाई से शुरू होने वाली ये सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई 2025 तक चलेगी। 12वीं की परीक्षा केवल 1 दिन के लिए मंगलवार को हीं थी। सभी परीक्षाएं एक हीं पाली में 10.30 बजे से शुरू होकर 1.30 में खत्म हो जाएगी। कक्षा 10 वीं की अगली परीक्षा बुधवार को गणित की होगी। दिनांक 18 को विज्ञान, 19 को अंग्रेजी, 21 को सामाजिक विज्ञान तथा 22/07/2025 को हिंदी की परीक्षा होगी।





