- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh:...
Pratapgarh: श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर घर में घुसी, 4 की मौत

प्रतापगढ़: प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बबुरहा मोड़ के पास रात करीब 3 बजे हुआ। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु और घर में सो रहे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मृतकों की पहचान
1. राजू सिंह (25 वर्ष) – निवासी चैनपुर मढौरा, बिहार
2. अभिषेक कुमार सिंह (24 वर्ष) – पुत्र राज कुमार सिंह, निवासी छपरा, बिहार
3. सौरभ (26 वर्ष) – पुत्र विनोद, निवासी जनपद रायगढ़, झारखंड
4. ड्राइवर अभिषेक ओझा (30 वर्ष) – पता अज्ञात
गंभीर रूप से घायल
1. रोहित कुमार सिंह (24 वर्ष) – पुत्र राज कुमार सिंह, निवासी छपरा, बिहार
2. आकाश (35 वर्ष) – पुत्र रविंद्र प्रसाद, निवासी भुरकुंडा, थाना पचरायू, जिला रायगढ़, झारखंड
3. रुपेश (22 वर्ष) – पुत्र बूपेश शर्मा, निवासी गोगा पंकी सराय, भागलपुर, बिहार
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।





