उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: पुलिस और एसओजी टीम की कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल

Admindelhi1
19 Jun 2025 12:00 PM IST
Pratapgarh: पुलिस और एसओजी टीम की कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल
x

प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में बुधवार को ASP(E) शैलेन्द्र लाल व CO पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी ।

आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन पुत्र मुन्नू खान उर्फ ऐनुल हसन निवासी गनईडीह थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र-23 के दाहिने पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया व गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के दौरान घायल मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है ।

थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत करैला बाजार में हुयी फायरिंग की घटना में 04 व्यक्तियों को गोली लगने से घायल हो गये थे । जिसमें अभियुक्त मुबारक खान उर्फ जहरुल हसन उपरोक्त घटना कारित करने में सहयोगी था ।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 मिस कारतूस व 01 पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गई । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

Next Story