उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: जुआरियों के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने 5.69 लाख नकद किया जब्त

Admindelhi1
27 Jun 2025 3:50 PM IST
Pratapgarh: जुआरियों के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने 5.69 लाख नकद किया जब्त
x

प्रतापगढ़; उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में गुरुवार की रात में कोतवाली नगर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक मकान में खेले जा रहे जुए का भंडाफोड़ करते हुए 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र में सरोज चौराहा के पास कांशीराम कालोनी के पीछे स्थित एक मकान में दबिश देकर जुआ खेलते 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है और उनके पास 5 लाख 69 हजार रुपया नकद, आभूषण, दो कार , मोटर साइकिल , ताश की गड्डी, मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल पर आज शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 288 / 2021 धारा 112 बीएनएस व जुआ अधिनियम व 207 एमबी एक्ट बनाम 19 नामजद का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार जुआरियों में अकबर अमीर खाना पुत्र ए जेड खान उम्र करीब 51 वर्ष निवासी जैतपुर हनुमान गंज थाना सरायइनायत जनपद प्रतापगढ, ज्ञानेन्द्र बहादुर पुत्र स्व हीरालाल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम उदयपुर थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज, अतुल सिंह पुत्र हरिबंश सिंह निवासी कटरा रोड करनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ, पुनीत कुमार ओझा पुत्र कल्पनरायाण ओझा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम कटरा रोड थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ, है।

इसके अलावा अरविन्द कुमार सिंह उर्फ केतन सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी करनपुर कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ, मान बहादुर उर्फ मुन्ना पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गोहन्ड थाना जरिया जनपद हमीरपुर, बिमल तिवारी पुत्र सुधीर तिवारी निवासी चकेडी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ़, संदीप सोनी उर्फ सनि पुत्र चन्द्रिका प्रसाद सोनी निवासी टक्कर गंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ , सोनू सिंह पुत्र मुरारी लाल सिंह उम्र 34 वर्ष करीब निवासी मुबारकपुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज, मनीष शर्मा उर्फ मोनु पुत्र अरुण शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी शिवजीपुरम करनपुर थाना का नाम शामिल है।

अतुल सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी 68 सिविल लाइन कटरा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ,अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी विवेक नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ , रामचन्द्र सोनी पुत्र स्व शंकर लाल सोनी उम्र करीब 52 वर्ष निवासी साइजिंग गली कपडे वाली मिल फाफामऊ बाजार थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज, नागेन्द्र कुमार पुत्र सुखदेव कुमार उम्र करीब 46 वर्ष निवासी बोमापुर मउअइमा थाना मउअइमा जनपद प्रयागराज, सत्यम सिंह उर्फ गाँधी पुत्र कृष्ण भान सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी कांशीराम कालोनी सरोज चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ , सुधीर त्रिपाठी पुत्र उदित नरायण त्रिपाठी उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मलाकह्रहर कन्धई का पुरवा थाना फाफामउ जनपद प्रयागराज , पारस नाथ पुत्र गुद्दर सरोज उम्र करीब 55 वर्ष निवासी बरई का पुरवा थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज , साहब सिंह पुत्र रामभवन सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी मोहन गंज पुरे खोसई थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ और रोहित पटेल पुत्र उमापति पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पृथ्वी गंज जौहार थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ शामिल हैं।

Next Story