- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: पुलिस...
Pratapgarh: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में लगी गोली

प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.01.2026 को सुबह अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी लीलापुर मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह के गश्त/चेकिंग के दौरान थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत लोनी नदी वहद ग्राम हंडौर के पास गश्त/चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी।
आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त युवराज पुत्र भुल्लर निवासी ग्राम कोल्ह्ना मऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष के बायें पैर में लगी गोली(घायल) व 01 अन्य अभियुक्त भौगोलिक स्थितियों का लाभ लेकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01अदद पिकअप और एक राशी नर गोवंश बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।





