उत्तर प्रदेश

प्रसपा का सपा में विलय, शिवपाल यादव ने उठाया समाजवादी पार्टी का झंडा

Rani Sahu
8 Dec 2022 11:28 AM GMT
प्रसपा का सपा में विलय, शिवपाल यादव ने उठाया समाजवादी पार्टी का झंडा
x
मैनपुरी, शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatishil Samajwadi Party) का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया है। खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा का झंडा उन्हें देते हुए उनका विलय पार्टी में कराया। शिवपाल यादव ने ये झंडा अपनी गाड़ी पर लगा लिया है। इस विलय की पटकथा तो काफी पहले ही लिखी जा चुकी थी, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान आज यानी गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के साथ हुआ है। हालांकि मतगणना अभी जारी है इसमें भी डिंपल यादव की जीत का भी औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली होने वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को टिकट दिया। उम्मीदवार के ऐलान के चंद दिनों बाद समाजवादी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें चाचा शिवपाल यादव का नाम भी शामिल था। इसी समय से कयास लगने लगे थे कि जल्द शिवपाल अपनी पार्टी का विलय सपा में कर देंगे, उसी सपा में जिससे टूट कर उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी।
मैनपुरी उपचुनाव के दौरान प्रचार करते हुए जिस तरह के बयान शिवपाल यादव की ओर से आ रहे थे, उससे साफ लग रहा था कि उनके और अखिलेश यादव के बीच दूरियां मिट गई हैं और अब यादव कुनबा एक साथ है। अब यादव परिवार की बहू डिंपल यादव की जीत के साथ ये कुनबा और मजबूत हो गया है। मैनपुरी में मतगणना अभी जारी है, डिंपल यादव पौने दो लाख वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं।

Source : Hamara Mahanagar

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story