उत्तर प्रदेश

इलाहबाद में मुस्लिम युवाओं की ताकतवर गुट

Mohammed Raziq
28 Sept 2023 11:40 AM IST
इलाहबाद में मुस्लिम युवाओं की ताकतवर गुट
x
युवाओं की ताकतवर गुट
उत्तरप्रदेश मायके चली गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल गए पति की जमकर पिटाई की गई, पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मरुआन निवासी सुरेश कुमार यादव ने कंधई थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सरिता देवी बीते 16 सितंबर को बिना बताये अपने मायके चली गई थी. जिसकी विदाई कराने के लिए वह की जोगीपुर स्थिति अपनी ससुराल गया था. आरोप है कि ससुराल के लोगों ने पत्नी की विदाई नहीं की जिससे वह घर लौट रहा था. तभी रास्ते में पयागपुर औरिस्ता गांव के पास साले अमर बहादुर यादव सहित चार-पांच बाहरी लोगों ने रास्ते में रोककर उसकी जमकर पिटाई कर जान से मार डालने की धमकी दी और जेब में रखा पैसा भी छीन लिया. पीड़ित पति ने कंधई थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
एसओ कंधई धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पति ने मारपीट की तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.
ट्रक व टैंकर की टक्कर में घायल युवक ने दम तोड़ा
लीलापुर थाने के दूल्हेपुर निवासी लवकुश (32) राजस्थान में रहकर टैंकर चलाता था. दिल्ली से राजस्थान जाते समय ट्रक से टक्कर होने से युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज ले लिए अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में दोपहर में युवक ने दम तोड़ दिया. मृतक के चार बच्चों में दो बेटी व दो बेटे हैं.
Next Story